विधायक को सम्मानित करते पदाधिकारी  
आसनसोल

आसनसोल के युवाओं में है ओलंपिक तक जाने का दम : विधायक

विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया चैंपियनों का सम्मान

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल स्टेडियम के पोलो ग्राउंड में रविवार को खेल जगत का एक शानदार नजारा देखने को मिला। आसनसोल सब-डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विधायक ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं क्रिकेट में दबदबा DSA ईस्टर्न रेलवे का रहा। टीम ने 1st डिवीजन लीग और 1st डिवीजन नाकआउट दोनों का खिताब अपने नाम किया। 1st डिवीजन लीग में शांतिदेवी सीसी उपविजेता रही, जबकि नाकआउट में SAIL-ISP उपविजेता रही। 2nd डिवीजन में चित्तरंजन सीसी उपविजेता रही, वहीं नाकआउट का खिताब राधानगर एथलेटिक क्लब ने जीता और सियरसोल सीसीए उपविजेता रही। अंडर-15 वर्ग में बर्नपुर सीसीए चैंपियन और कुल्टी क्रिकेट एकेडमी उपविजेता बनी। मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि इन चैंपियनों को देखकर गर्व होता है। आसनसोल की मिट्टी में प्रतिभा है, बस उसे सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है। आगे कहा कि आसनसोल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। स्टेडियम का आधुनिकीकरण, बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं, कोचिंग कैंप और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देना उनकी प्राथमिकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ें। कार्यक्रम का संचालन सेक्रेटरी देवेंदु दत्ता उर्फ किट्टू ने किया। इस मौके पर दीपक रुद्र, हरि नारायण मिश्रा, सचिन रॉय, पवन गुटगुटिया, बालगोविंद मुकिम, विश्वजीत दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT