गिरफ्तार दोनों हेरोइन तस्कर  
आसनसोल

289 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लालगोला थाने के धानघरा में पहुंचे थे दोनों हेरोइन लेकर

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : लालगोला थाने की पुलिस ने दो मादक तस्करों को 289 ग्राम हेरोइन के साथ है। मंगलवार शाम को लालगोला थाने के धानघरा इलाके के लिचुबगान में छापेमारी करके दोनों तस्करों को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम शमीम अख्तर और शाहबाज आलम हैं। दोनों रघुनाथगंज थाना इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों को बुधवार को बहरमपुर में स्पेशल ड्रग कोर्ट में पेश किया गया जहां जज ने उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी का आदेश दिया। लालगोला अनुमंडल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वे एक लोकल पेडलर को हेरोइन देने आये थे। जब्त हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट कीमत कई लाख रुपये है। लालगोला थाने की पुलिस ने बताया कि गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उस दोपहर धानघरा लिचु बगान में हेरोइन का लेन-देन होगा। जानकारी के मुताबिक, दोपहर से ही इलाके में निगरानी शुरू कर दी गई थी। शाम को जब दोनों तस्कर लिचू बागान पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

SCROLL FOR NEXT