आसनसोल

पुलिस की सक्रियता के कारण अंडा थेरेपी से बच्चे तृणमूल नेता

Gopal Kumar Singh

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

बीरभूम : आत्मसमर्पण करने आए टीएमसी नेता पर अंडे न फेंक पाने के कारण बीजेपी कार्यकर्ताओं का पुलिस के खिलाफ गुस्सा। ​तिरपाल (Tarpaulin) चोरी के मामले में सिउड़ी अदालत में आत्मसमर्पण करने आया था सैंथिया से टीएमसी का ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत साधु। उस पर अंडे फेंकने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता हाथों और जेब में अंडे लेकर तैयार थे। लेकिन अदालत के आदेश पर पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए अदालत परिसर से सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया। इसी बात से बीजेपी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पुलिस एक चोर को इतनी सुरक्षा क्यों दे रही है? जबकि टीएमसी के शासनकाल में इसी पुलिस ने झूठे मुकदमों में हमें फंसाया है। ​हालांकि, आत्मसमर्पण करने आए उस टीएमसी नेता को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (जेल Custody) का निर्देश दिया है।

SCROLL FOR NEXT