साभार प्रतीक फोटो 
आसनसोल

नहीं थम रहा चोरों का आतंक

सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : त्योहार का सीजन आते ही इलाके में फिर चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने कांकसा के रेल पाड़ स्थित टंकी तला इलाके में बड़ी चोरी को अंजाम दिया। सोमवार रात खिड़की की रॉड काटकर दो कमरों से नकदी और कीमती जेवर लेकर फरार हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके के निवासी अशोक भट्टाचार्य सोमवार को पारिवारिक काम से रिश्तेदार के घर गए थे। घर में सिर्फ एक दिन कोई नहीं था, इसी मौके का फायदा उठाया गया। बाहर से ताला बंद देख देर रात घर के पीछे की खिड़की की लोहे की रॉड काटकर चोर अंदर घुसे। दो कमरों के गेट के लॉक और बक्सों के ताले तोड़कर पूरे घर में तोड़फोड़ की।

अशोक भट्टाचार्य ने बताया कि मंगलवार को लौटने पर देखा कि सामने का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है, जिससे शक हुआ। तभी पड़ोसियों ने बताया कि पीछे की खिड़की की रॉड टूटी और खिड़की खुली है। पीछे जाकर देखने पर चोरी का पता चला।

बताया गया कि घर से हजारों रुपये नकद और चांदी के कीमती जेवर चोरी हुए हैं। सूचना मिलते ही कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

उन्होंने बताया कि हर साल पूजा से पहले इलाके में चोरी होती है, लेकिन इस बार मेरे ही घर में चोरी होगी सोचा नहीं था। महज एक दिन की गैरहाजिरी में हुई। इस वारदात से पूरे रेल पाड़ा इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

SCROLL FOR NEXT