आसनसोल

शपथ ग्रहण समारोह का दिखाया गया लाइव

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विक्ट्री साइन दिखाकर मनाई खुशी

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के बर्नपुर स्टेशन रोड के बाटा मोड़ के पास शपथ ग्रहण समारोह का लाइव आयोजन किया गया। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के लाइव आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, लड्डू बांटे और विक्ट्री साइन दिखाए। मौके पर आसनसोल साउथ मंडल-2 के जनरल सेक्रेटरी बृजेश वर्मा ने कहा कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का लाइव दिखाया जा रहा है, जहां सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 भाजपा विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल भी हैं। उनके मंत्री पद की शपथ लेने को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और बंगाल में भाजपा का जो बनवास था, वह 9 मई को खत्म हो गया है। आगे बताया कि बर्नपुर में चारों तरफ खुशी की लहर है और सभी लोग भगवा रंग में दिख रहे हैं। इस मौके पर संजय पाल चौधरी, सम्राट ढल, जयंत गोस्वामी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT