आसनसोल

सेवा परम धर्म संस्था ने 2500 लोगों को पिलाया शरबत

भीषण गर्मी को देखते हुये राहगीरों के बीच शरबत एवं गुड़ का वितरण

बर्नपुर : बर्नपुर बस स्टैंड में सेवा परम धर्म की तरफ से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि सेवा परम धर्म की तरफ से भीषण गर्मी को देखते हुये राहगीरों के बीच शरबत एवं गुड़ का वितरण किया गया। मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के जिला महासचिव अपूर्व हाजरा ने बताया कि गर्मियों में शरबत पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर में पानी की कमी पूरी करता है, चिलचिलाती धूप और लू से बचाता है। वहीं बीजेवाईएम के जिला उपाध्यक्ष गौरव बनर्जी ने कहा कि करीब 2500 राहगीरों को शरबत एवं गुड़ का वितरण किया गया। साथ ही कहा कि गर्मियों में सीमित मात्रा में गुड़ खाने से थकान दूर होती है और लंबे समय तक शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। इस मौके पर स्टेट कमेटी मेंबर सैकत हाजरा, सूरज हाड़ी, सोमू भंडारी, रोहित प्रधान, सौरभ रॉय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT