आसनसोल

आरपीएफ ने मोबाइल फोन उसके मालिक को सौंपा

ऑपरेशन अमानत के तहत कई सराहनीय कार्य किया गया

बर्नपुर : आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत कई सराहनीय कार्य किया गया। गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक कुल ऑपरेशन अमानत के तहत 35 समान बरामद किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को चेकिंग के दौरान बर्नपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.1 पर आरपीएफ सहायता बूथ के पास एक बेंच पर लावारिस हालत में एक आसमानी रंग का समसंग मोबाइल फोन(12,000) पड़ा मिला। पूछने पर कोई भी व्यक्ति उस बरामद मोबाइल का मालिक होने का दावा करने के लिए सामने नहीं आया, जिसके बाद मोबाइल को आरपीएफ सहायता बूथ बर्नपुर ले आया गया। कुछ समय बाद उस बरामद मोबाइल पर एक फोन कॉल आया और कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका मोबाइल खो गया है। इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने उसे सलाह दी कि वह अपना वैध पहचान पत्र और रेलवे टिकट लेकर बर्नपुर आरपीएफ सहायता बूथ पर आए। इसके बाद वे अपना पहचान पत्र और टिकट लेकर सहायता बूथ पर पहुंचा। इसके बाद उसने उसने अपना नाम चरण सिंह और पता बर्नपुर रामबांध बताया। सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, मोबाइल उसके असली मालिक को सौंप दिया गया। उसने RPF पोस्ट बर्नपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एएसआई पीके रजक, सिपाही एके सिंह और एसके नोनिया मौजूद थे।


SCROLL FOR NEXT