बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 77 नरसिंह बांध इलाके में ADDA एवं APAS के तहत कई जगहों पर सड़क निर्माण एवं मरम्मतीकरण का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि ADDA फंड से 17.77 लाख एवं APAS के तहत 2,78,304 रुपये के फंड से कार्य का शिलान्यास किया गया। बोरो -7 के चेयरमैन शिवानंद बाउरी एवं पार्षद गुरमित सिंह ने नारियल फोड़कर कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर पार्षद गुरमित सिंह ने कहा कि ADDA फंड से मिश्रा शू हाउस से लेकर अपर रोड तक सड़क का मरम्मतीकरण करवाया जायेगा। लोगों की काफी दिनों से मांग थी कि सड़क की हालत बहुत ही जर्जर है, जिसे ADDA फंड से बनवाया जा रहा है। वहीं APAS प्रकल्प के तहत 2.78 लाख रुपये से संतोषी मंदिर से राजू साव के घर तक पीसीसी रोड का निर्माण किया जायेगा। आगे बताया कि संतोषी मंदिर इलाके के रहने वालों लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। वहीं जब आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान का शिविर लगाया गया था तो उस समय लोगों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए इस सड़क निर्माण के बारे में अपनी-अपनी बातें रखी थीं। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।