रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को सम्मानित करते डाक विभाग आसनसोल सर्कल के एसएसपी अंशुमान  
आसनसोल

'जनता के और करीब पहुंच रहा है डाक विभाग'

'डाक समावेश 2025' कार्यक्रम का आयोजन कर उपभोक्ताओं को दी गयी कई अहम जानकारी

आसनसोल : डाक विभाग के आसनसोल सर्कल द्वारा गुरुवार को एक होटल में डाक समावेश 2025 का आयोजन किया गया। इस समावेश का उद्घाटन डाक विभाग आसनसोल सर्कल के एसएसएपी अंशुमान, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन अरुण भरतीया, अध्यक्ष रोहित खेतान व विभाग के अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय के एमएसएमई विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस मौके पर डाक विभाग आसनसोल सर्कल के एसएसएपी अंशुमान ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से आम नागरिकों को डाक बचत योजनाओं, जीवन बीमा योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के बारे में जागरूक करना था। डाक विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान मायफिन एसोसिएशन प्राइवेट लिमिटेड आसनसोल की ओर से एक विशेष स्मारक कवर भी जारी किया गया। इस आयोजन की आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मुकेश तोदी, सचिव शंभूनाथ झा ने सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भी यहां आकर कई अहम जानकारी मिली। डाक विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। मौके पर आसनसोल सर्कल के एएसएसपी सम्राट सेनगुप्ता, आसनसोल मंडल के एएसएस चंदन कर्मकार, दुर्गापुर मंडल के अभिजीत दे, कोलकाता सर्कल ऑफिस के मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव सुमित कर्मकार सहित कई अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं की समस्याओं को भी सुना गया।

SCROLL FOR NEXT