आसनसोल

ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों पर लगाया जुर्माना

पुलिस ने बढ़ाया जांच अभियान

Gopal Kumar Singh

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जाम पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी संजय कुमार भगत के नेतृत्व में कल्ला बाईपास मोड़ सर्विस रोड और जुबली-गीतांजलि ढाबा के पास यह अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से गाड़ी पार्क करने वालों, तिरपाल से ढकी गाड़ियों और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की जांच की गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 10 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। साथ ही गाड़ी ड्राावरों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर पार्किंग करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की गई है। वही बिना सीट बेल्ट बांधे चारपहिया नहीं चलाने की चेतावनी दी गई।

SCROLL FOR NEXT