आसनसोल

पुलिस ने ऑटो ड्राइवरों पर लगाया 10-10 हजार रुपये का जुर्माना

Gopal Kumar Singh

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऑटो चेकिंग अभियान चलाया जिससे ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान बराकर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर विनय लायक ने बताया कि सड़कों पर चल रहे ऑटो का फिटनेश जांच की जा रही थी। इस दौरान 4 ऑटो चालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बराकर में नो पार्किंग में खड़ी लगभग दर्जनों ऑटो के चालकों से जुर्माना वसूला गया। इसकी खबर मिलते ही ऑटो चालकों मर हड़कंप मच गया। देखते देखते बैगुनिया मोड़ एवं बस स्टैंड में लगी ऑटो को लेकर चालक भाग निकले। ज्ञातव्य हो कि बराकर बैगुनिया मोड़, डिसरगढ़ मोड़, स्टेशन मोड़, चिरकुंडा रोड एवं बस स्टैंड के पास सड़कों पर काफी संख्या में ऑटो खड़े रहते हैं जिस कारण वाहनों के अलावा आम लोगों को सड़कों से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मांग पर बराकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऑटो ड्राइवरों की मनमानी एवं नो पार्किंग में खड़े ऑटो के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। आने वाले दुर्गा पूजा के दौरान यदि ऑटो ड्राइवर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई 8की जायेगी।

SCROLL FOR NEXT