आसनसोल

संपदा विभाग के नोटिस से दुकानदारों में आतंक

आईएसपी के संपदा विभाग ने 3 दिन का दिया समय

बर्नपुर : सेल आईएसपी के संपदा विभाग द्वारा नीमतला इलाका स्थित सड़क के दोनों किनारे एविक्शन नोटिस लगाया गया है। गौरतलब है कि संपदा विभाग ने नोटिस के माध्यम से कहा है कि नोटिश मिलने के तीन दिनों के भीतर इस अनाधिकृत ढांचे को हटाने और परिसर को खाली करने का निर्देश दिया जाता है। वहीं संपदा विभाग के निर्देश पर सुरक्षा गार्ड ने नीमतला रोड के किनारे अनाधिकृत ढांचे पर नोटिस लगाकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया। साथ ही दुकानदारों को कहा गया कि तीन के अंदर खाली कर दें नहीं तो आईएसपी का बुलडोजर चलाया जायेगा। वहीं दुकानदारों का कहना है कि वे लोग तो गरीब हैं और गरीब पर सभी का अत्याचार होता है। एक बार सभी दुकानें एक कतार से जल गयी थी या किसी के द्वारा जलायी गयी थीं। अब बुलडोजर लगाकर हटा दिया जायेगा। उनलोगों के पेट पर लात मारी जायेगी और परिवार भूखा मरेगा। इस मौके पर दुकानदार सहित सुरक्षा गार्ड मौजूद थे।


SCROLL FOR NEXT