बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के बोरो 7 द्वारा दुर्गापूजा को लेकर बर्नपुर बारी मैदान मोड़ में लोगों की सुविघा के लिए कैंप खोला गया। गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम दुर्गापूजा घूमने वालों की सुविधा के लिए कैंप खोला है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थति सभी लोगों को उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि आसनसोल नगर निगम दुर्गापुजा को लेकर 4 दिन का कैंप खोला गया है, जिसमें लोगों की जरूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है, जिसमें किसी तरह की कोई असुविधा होने पर उस पर डायल कर सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आसनसोल नगर निगम के बोरो 7 के चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने बताया कि इस कैंप में पानी, प्राथमिक चिकित्सा एवं कई तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यह कैंप पूजा घूमने आये दर्शनार्थियों के लिए 24 घंटा खुला रहेगा और लोगों को शारद सुवेच्छा देता रहेगा। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद अशोक रूद्र, गुरमित सिंह, दिलीप ओरांग, सोना गुप्ता, श्रावणी विश्वास, आसनसोल साउथ टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पुर्नेंदु चौधरी, युवा अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, उपाध्यक्ष कौस्तव बनर्जी, आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन, शिव शंकर चक्रवर्ती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।