आसनसोल : आसनसोल साउथ मंडल-1 वार्ड 57 स्थित नरसुमूंडा बाउरी पाड़ा में विधायक ने मंदिर के स्टील रेलिंग का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि हरिबोल मंदिर में कई वर्षों से स्टील रेलिंग नहीं थी, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विधायक के पास जाकर कहने से इस समस्या का समाधान हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी दिनों से मंदिर में स्टील रेलिंग लगी हुई नहीं थी, जिस कारण जानवर भी मंदिर के अंदर प्रवेश कर जा रहे थे। वहीं अब इसके लगने से इस समस्या का निवारण हो गया। मौके पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि स्थानीय लोगों की काफी दिनों से मांग थी कि मंदिर में रेलिंग नहीं है। उनकी समस्या को सुना गया और मंदिर में स्टील पाइप से रेलिंग लगाकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उत्तम कर्मकार, काजल चक्रवर्ती, सोवन दास गुप्ता, उज्जल माजी, सुमंता बाउरी, अरविंदा मुखर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।