चोरी का प्रतीक फोटो 
आसनसोल

घर का ताला तोड़कर 60,000 रुपये की चोरी

Gopal Kumar Singh

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

बांकुड़ा : सोनामुखी थाना अंतर्गत माछडोबा गांव निवासी संध्यारानी राय के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बक्से में रखे 60,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उनके दो घर हैं। एक घर में वह परिवार सहित रहती हैं, जबकि दूसरे घर का उपयोग खरगोश पालने और कपड़े व नकदी से भरा बक्सा रखने के लिए किया जाता है। सुबह जब वह खरगोशों की देखभाल करने के लिए उस घर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि घर और बक्से का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे 60,000 रुपये गायब मिले।

SCROLL FOR NEXT