आसनसोल

इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का हुआ आगाज

कुल 16 क्रिकेट टीमें ले रही हैं हिस्सा

बर्नपुर : सीआईएसएफ यूनिट आईएसपी बर्नपुर ने न्यूटाउन स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन किया है। गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट 6 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा, जिसमें अलग-अलग डिपार्टमेंट की कुल 16 क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य उद्घाटन सेल आईएसपी बर्नपुर के डीआईसी सुरजित मिश्रा और सीआईएसएफ बर्नपुर के सीनियर कमांडेंट एलके हाओकिप ने किया। वहीं इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट कोकोवेन और यूटिलिटी के बीच खेला गया। इस इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 में आठ टीमें सेल आईएसपी के अलग-अलग डिवीजनों से हैं, साथ ही सीआईएसएफ यूनिट आईएसपी बर्नपुर, ईसीएल शीतलपुर, डीएसपी दुर्गापुर, एसजीडब्लयू कुल्टी, आरपीएफ बर्नपुर, सीजीएसटी (कस्टम्स), पोस्टल डिपार्टमेंट और पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की टीमें भी शामिल हैं। इस मौके पर सेल आईएसपी के ईडी (एचआर) यूपी सिंह, ईडी (एमएम) एसके सिंह, ईडी ( फाइनेंस) आरके सिन्हा, ईडी ( प्रोजेक्ट) प्रवीन कुमार, सीजीएम (आईसी मेंटेनेंस एंड यूटिलिटी) संजीव रंजन दास एवं सीआईएसएफ के डीसी वीएस सुरीन, एसी गौरीनाथ श्रीवास्तवएसी एन पी पोरिया, इंस्पेक्टर अनुपम दत्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT