पुलिस वैन में गिरफ्तार बांग्लादेशी घुसपैठिये  
आसनसोल

पुलिस ने आठ बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार

घुसपैठियों को गिरफ्तार कर भेजा गया होल्डिंग सेंटर

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : पुलिस ने लालगोला बॉर्डर के रास्ते बांग्लादेश वापस लौटने से पहले आठ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आठ बांग्लादेशियों में से सात राजशाही और एक मुंशीगंज का रहने वाला बताया जा रहा है। उन्हें शुक्रवार रात कृष्णापुर स्टेशन से सटे इलाके से गिरफ्तार किया गया। लालबाग अनुमंडल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आठों बांग्लादेशी करीब तीन महीने पहले मुर्शिदाबाद बॉर्डर के रास्ते गैर-कानूनी तरीके से देश में घुसे थे। फिर वे निर्माण कर्मी के तौर पर काम करने तमिलनाडु चले गए थे। वे शुक्रवार दोपहर सियालदह से ट्रेन से लालगोला पहुंचे। उनकी योजना देर रात लालगोला बॉर्डर के रास्ते बांग्लादेश लौटने की थी। इसी के तहत वे स्थानीय दलाल के संपर्क में थे। उससे पहले ही आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आठ बांग्लादेशियों को लालगोला पद्म भवन होल्डिंग सेंटर भेज दिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। लालगोला थाने की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे आठ बांग्लादेशी कृष्णापुर स्टेशन से सटे इलाके में घूम रहे थे। वहीं जब लोगों ने कुछ अजनबियों को इलाके में बिना किसी मकसद के घूमते देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने लालगोला पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने देश में घुसपैठ करने की बात कबूल की है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लाया गया।

SCROLL FOR NEXT