आसनसोल

हिन्दू समाज ने किया भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की वार्ड संख्या 29 के धादका रोड स्थित आरपीएफ मैदान में शनिवार को हिन्दू समाज द्वारा भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम के तहत गीता पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसके पहले भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम का आरएसएस के स्थानीय प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। व्यापक संख्या में महिलाओं ने गौ पूजन किया। उपस्थित लोगों के बीच भक्ति भजन व गीत का भी आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी सह भाजपा जिला स्तरीय नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि हिन्दू महासम्मेलन जिले के प्रत्येक विधानसभा की 5-6 जगहों पर आयोजन कर हिन्दुओं को एकजुट व संगठित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। धर्म व संस्कृति को बचाने और एकजुट करने के लिए उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू जागरण की दिशा को नई उर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म व सामाजिक एकता के प्रतीक के तौर पर भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर भाजपा प्रदेश सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी, किशोर कुशवाहा, बंटी सिंह, मोहन महतो, अखिलेश सिंह, जितेंद्र तिवारी, सुजय सिंह, रामबाबू सिंह, मुन्नी सिंह, प्रतिमा कुशवाहा सहित व्यापक संख्या में हिन्दू समाज की महिला व पुरुष उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT