आसनसोल : आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में सभी ठेकेदारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। गौरतलब है कि इस बैठक में आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान (आपास) परियोजना के तहत होने वाले कार्य को लेकर नगर निगम की तरफ से ठेकेदारों को आश्वासन दिया गया कि वह इस परियोजना के कार्यों को करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया में हिस्सा लें, नगर निगम की तरफ से फंड की कोई कमी नहीं है। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि सभी ठेकेदारों के साथ बैठक की गई और कहा गया कि आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान परियोजना के कार्य को लेकर 40 करोड़ रुपये आये हैं, फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों को आश्वासन दिया गया कि फंड की कोई कमी नहीं है और नगर निगम की तरफ से कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वे खुले मन से इस परियोजना को कार्यान्वित करने के लिए आगे आएं। वहीं एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान को लेकर ठेकेदारों को आश्वासन दिया गया कि फंड की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पहले इस परियोजना के लिए 27 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए थे। आगे कहा कि बुधवार को नगर निगम में हुई बैठक में डीएम के साथ इस मुद्दे को लेकर बात करने के बाद 40 करोड रुपये आए हैं, इसलिए उन्होंने ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि फंड की कोई कमी नहीं होगी और वह टेंडर की प्रक्रिया में हिस्सा लें। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, कमिश्नर एकम जे सिंह, सचिव केके मंडल, फाइनेंस ऑफिसर अहमद कमाल फरीदी, उपमेयर वशीमूल हक, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, दिव्येंदु भगत, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा, राजेश तिवारी, शिवानंद बाउरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।