आसनसोल

गौरी गोपाल की मूर्ति बरामद कर मालिक को सौंपा

आरपीएफ ने की त्वरित कार्रवाई

बर्नपुर : ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर ने गुरुवार को गौरी गोपाल की मूर्ति बरामद कर उसके मालिक को सौंपा। आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के ओसी अजय कुमार गोराई ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 2:36 बजे, ट्रेन नंबर 18182 एक्सप्रेस की सुरक्षा/एस्कॉर्टिंग के दौरान, एससीएनएल आद्रा से सूचना मिली कि एस-7 कोच की बर्थ नंबर 17 और 20 पर कुछ सामान छूट गया है। सूचना के बाद तुरंत एएसआई पप्पू कुमार और एस्कॉर्टिंग स्टाफ ने उस कोच की जांच की और एक छोटी प्लास्टिक की टोकरी मिली, जिसमें गोरी गोपाल की मूर्ति थी। सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद प्लास्टिक की टोकरी जिसमें गौरी गोपाल थे, उसके असली मालिक को सही-सलामत सौंप दी गई।


SCROLL FOR NEXT