आसनसोल

चार दिवसीय 25 वां नाट्य महोत्सव का हुआ शुभारंभ

नाट्य कला को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

आसनसोल : आसनसोल के रविंद्र भवन में गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर चार दिवसीय 25 वां नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने कहा कि यह चार दिवसीय कार्यक्रम है और हर रोज दो नाट्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगे कहा कि नाट्य कार्यक्रम राज्य से लुप्त होने की कगार पर थी, जिसे मुख्यमंत्री की पहल पर उसे वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि नाट्य कला को बढ़ावा देने के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और अनुमान है कि इस नाट्य कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिये लोग भारी से भारी संख्या में उपस्थित होंगे और नाट्य कलाकारों के अंदर छुपी उनकी कला को बढ़ावा देंगे। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, विभिन्न पार्षदों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT