अंडाल : अंडाल ब्लॉक के उखड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत शफीकनगर में ढलाई रास्ता और माझ पाड़ा में हाई ड्रेन का निर्माण होने जा रहा है। दोनों प्रकल्प के काम शुरू करने से पहले शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया जिसमें इलाके के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह के दौरान अलग चित्र देखने को मिला। दोनों प्रकल्पों का शिलान्यास जनप्रतिनिधियों ने इलाके के बुजुर्ग व पेशे से दिहाड़ी मजदूर नरेन बाउरी के कर कमलों से कराया। जिला परिषद के कृष्णा बनर्जी ने कहा कि सरकारी प्रकल्प आमलोगों की सुविधा के लिए है। इसलिए आमजन से दोनों प्रोजेक्ट का शिलान्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि शफीक नगर में रास्ते के निर्माण पर करीब 7 लाख 8 हजार रुपये और माझ पाड़ा में हाई ड्रेन के निर्माण पर करीब 6 लाख 90 हजार रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान मीणा कोले, पूर्व उपप्रधान राजू मुखर्जी, पंचायत सदस्य चन्द्राणी मुखर्जी, सौकत अली उपस्थित थे।