फ्लैट से निकलता धुआं 
आसनसोल

बंद फ्लैट में आग लगने से सारा सामान जलकर हुआ राख

फ्लैट मालिक परिवार के समय गये थे पुरी घूमने

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : एक बंद फ्लैट में भयानक आग लग गई, जिससे सारा फर्नीचर व घर के अन्य सामान जलकर खाक हो गये। यह घटना बहरमपुर के सतीमा गली इलाके में 'गोल्डन हाइट' नाम की एक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में हुई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की लगातार कोशिश के बाद दमकल कर्मियों ने फ्लैट का ताला तोड़ा और आग पर काबू पाया। फायर डिपार्टमेंट और लोकल सूत्रों के मुताबिक, फ्लैट में रहने वाले लोग पूजा की छुट्टियों में पुरी घूमने गए थे। वहीं जब अचानक अंदर आग लगी तो फ्लैट बंद था। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। घटना के समय फ्लैट में कोई नहीं था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, घर के अंदर का सारा कीमती सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गया। नुकसान कितना का हुआ है, इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। बहरमपुर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

SCROLL FOR NEXT