आसनसोल

चुनाव प्रचार के अलग-अलग अंदाज जनता में बने चर्चा का विषय

टोटो चलाकर चुनाव प्रचार अभियान चलाया

आसनसोल : लोगों को लुभाने के लिए प्रत्याशी अलग-अलग प्रकार से चुनाव प्रचार के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में आसनसोल दक्षिण से खड़ी भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल चुनावी माहौल में सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण विधानसभा इलाके में चुनाव प्रचार में कहीं साइकिल चलाती दिख रही हैं तो कही आलूचप तलती हुई दिख रही हैं, कहीं टोटो चलाकर जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इसी क्रम में आसनसोल साउथ मंडल 4 शनिदेव मंदिर में पूजा कर टोटो चलाकर चुनाव प्रचार अभियान चलाया। मौके पर उन्होंने कहा कि आसनसोल साउथ मंडल 4 के विभिन्न इलाके जैसे थांडा घर इलाका, देवीस्थान, पासवान नगर, वाटर टैंक इलाका, शिव मंदिर इलाका में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वे टोटो चलाते हुये घर-घर जाकर लोगों से मिलीं और कहा कि जनता की हर समस्या में वे उनके साथ खड़ी हैं। भाजपा का एक ही मंत्र है, सबका साथ सबका विकास।

लोगों में बनी है चर्चा का विषय

भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के चुनावी प्रचार के अलग-अलग स्टंट देख जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। चाय दुकान, बाजार इलाके एवं क्लबों में सिर्फ भाजपा की ही बात चल रही है कि आखिर आसनसोल दक्षिण में क्या होगा। लोगों का कहना है कि भाजपा और तृणमूल से खड़े दोनों प्रत्याशी में कांटे की टक्कर होने वाली है। एक तरफ तृणमूल प्रत्याशी तापस बनर्जी घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं तो दूसरी तरफ अग्मिनित्रा पॉल भी घर-घर जाकर लोगों से मिल रही हैं।

SCROLL FOR NEXT