साभार प्रतीक फोटो  
आसनसोल

दो गायों के साथ दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार

अदालत ने भेजा 14 दिनों की रिमांड पर

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : नदी में बहाकर मवेशियों को बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना रानीतला पुलिस की कार्रवाई से नाकाम हो गई। सोमवार रात पुलिस ने रानीतला थाने की सीमा से सटे खारीबोना में छापेमारी कर दो गायें बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम सूरजमल शेख और राजीव शेख हैं। दोनों रानीतला थाने के नशीपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को लालबाग अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया जहां जज ने उन्हें 14 दिनों की जेल कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। रानीतला थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों मवेशी तस्कर दो गायों को बांग्लादेश में तस्करी करने के मकसद से सीमा की ओर ले जा रहे थे। स्थानीय सूत्रों से सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई और उन्हें गायों के साथ पकड़ लिया गया। 

SCROLL FOR NEXT