मुर्शिदाबाद : रघुनाथगंज पुलिस और BSF ने सोमवार देर रात रायचक बोलतला इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम इमदादुल हक और मोती शेख हैं। दोनों रघुनाथगंज थाने की मीठीपुर पंचायत के रायचक बोलतला के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों को मंगलवार को जंगीपुर अुमंडल अदालत में पेश किया गया, तो जज ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस कस्टडी का आदेश दिया। जंगीपुर पुलिस जिले के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग बॉर्डर पर मवेशी तस्करी करने वाले गैंग के प्रमुख सदस्य हैं। वे लंबे समय से मवेशियों के साथ मादक द्रव्यों की तस्करी में शामिल रहे हैं। दोनों लोगों की तलाश काफी समय से चल रही थी, लेकिन वे इलाके से बाहर होने के कारण हाथ नहीं लग पा रहे थे। हाल ही में दोनों घर लौटे हैं। सूत्रों से मामले की जानकारी मिलने के बाद सोमवार देर रात रायचक बोलतला में दोनों लोगों के घरों पर छापेमारी की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तार किए गए लोगों के परिवारों का दावा है कि वे राजमिस्त्री के पेशे से जुड़े हैं। उन पर झूठे आरोप लगाए गए।