आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 84 एवं 85 के बीच स्थित बीआरएमबी रोड में हो रहे नाली के काम को लेकर विवाद बढ़ गया। वार्ड 84 के पार्षद ने आरोप लगाया कि उन्हें इस शर्त पर घूस दिया जा रहा था कि काम होने दिया जाये। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर का निजी काम को लेकर नाली की पाइप वार्ड 85 से वार्ड 84 में प्रवेश की जा रही थी। इसके बाद इसकी सुूचना वार्ड 84 के पार्षद डॉ. देवाशीष सरकार को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर पार्षद ने कार्य को बंद करवा दिया। पार्षद डॉ. देवाशीष सरकार ने कहा कि किसी भी सड़क को काटने या मरम्मत के लिए आज्ञा लेनी पड़ती है और इसकी जानकारी उस वार्ड के पार्षद को देनी होती है। वहीं देखा जा रहा है कि बिना किसी जानकारी के कार्य किया जा रहा है और पूछने पर ठेकेदार कह रहा है कि वह पार्टी करता है, कोई नहीं रोकेगा। इसके बाद जब हंगामा किया गया तो ठेकेदार ने पैसा लेकर मामला को रफा-दफा करने को कहा।