बर्नपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं के साथ अनधिकृत अतिक्रमण के संबंध में DIC के साथ एक बैठक की। गौरतलब है कि बैठक में दुकानदारों को दुर्गा पूजा तक छूट प्रदान करने का अनुरोध किया गया। मौके पर देवतनु भट्टाचार्य एवं बप्पा चटर्जी ने डीआईसी सुरजीत मिश्रा से बात की और कहा कि बर्नपुर बारी मैदान से त्रिवेणी मोड़ तक जितने भी दुकानदार हैं, उन्हें दुर्गापूजा एवं छठ पूजा तक राहत दिया जाए। साथ ही उन्हें कहीं बैठाने की जगह दी जाए। वहीं उन्हें बताया गया कि रहमत नगर, हुसैन नगर, रिवरसाइड इलाके में कई जगह अतिक्रमण किये गये हैं, पहले उन्हें हटाया जाये, इसके बाद इस पर कार्रवाई हो। वहीं उन्होंने बताया कि डीआईसी सुरजीत मिश्रा ने आश्वासन दिया है कि दुकानदारों को हटाने वाला मैटर ऊपर लेवल में भेजा जाएगा और क्या करना है इस पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर संजीत बनर्जी मौजूद थे।