आसनसोल

​भारतीय जनता माइनॉरिटी मोर्चा ने सम्मान समारोह का किया आयोजन

2026 की भाजपा सरकार गरीबों और आम लोगों की सरकार है

बर्नपुर : भारतीय जनता माइनॉरिटी मोर्चा की ओर से तुफिल अहमद खान कादरी के बर्नपुर आगमन पर रहमतनगर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि तुफिल अहमद खान कादरी बिहार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। भारतीय जनता माइनॉरिटी मोर्चा की तरफ से उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया गया। ​मंच से तुफिल अहमद खान कादरी ने कहा, " विभिन्न देश के मुस्लिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारे ही देश के कुछ लोग प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं, जो बहुत शर्म की बात है। मुसलमानों को गर्व करना चाहिए कि नरेंद्र मोदी मुसलमानों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, घर आदि दे रहे हैं। उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि बंगाल में पहले कांग्रेस की सरकार थी, उसके बाद वामपंथियों की सरकार आई और फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी; इन सरकारों में मुस्लिमों को क्या मिला? 2026 की सरकार गरीबों और आम लोगों की सरकार है, जो भाजपा की बनी है। आम लोगों की यह सरकार बंगाल में अब बहुत ही अच्छा काम कर रही है, साथ ही भाजपा की नीति तोड़ने पर नहीं, बल्कि जोड़ने पर आधारित है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आसनसोल जिला की अध्यक्ष नाजनीन सबिहा, जैनुल आबेदीन (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच), शैलेंद्र सिंह (हिंदी जन कल्याण मंच) सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT