आसनसोल

अखाड़ा समिति ने विधायकों को किया सम्मानित

100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन

आसनसोल : आसनसोल महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गापूजा महावीर अखाड़ा समिति के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि सर्वप्रथम संस्था की तरफ से सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उसके बाद सभी अतिथियों को उतरण, स्मृति चिन्ह, कमल पुष्प, फूल का गुलदस्ता और झालमुड़ी देकर अतिथि सत्कार किया गया। सभी विधायक एवं अतिथियों ने संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था की तरफ से सभी से अनुरोध किया गया है कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले सभी कार्यक्रमों में सभी की सहयोगिता की अपेक्षा रहेगी। सभी विधायक एवं अतिथियों ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं अतिथियों ने कहा कि इस सभा को सफल बनाने में समस्त सदस्यों का पूर्ण सहयोग है। इस मौके पर आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, पाण्डेश्वर विधानसभा के विधायक जितेन्द्र तिवारी, बाराबनी विधानसभा के विधायक अरिजीत रॉय, भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, भाजपा के जिला सचिव अपूर्व हाजरा, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अभय वर्णवाल, समाजसेवी कृष्णा प्रसाद, शंकर चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT