आसनसोल

अभियुक्त की कमर में रस्सी बांधकर घुमाया गया

छिनतई मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को भेजा कोर्ट

बर्नपुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना क्षेत्र में दो अभियुक्तों को कमर में रस्सी बांधकर घुमाया गया। गौरतलब है कि रुपये एवं मोबाइल छिनतई के मामले में हीरापुर थाना की पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो अभियुक्तों को हीरापुर थाना से लेकर बर्नपुर बस स्टैंड तक घुमाया गया। अभियुक्त का नाम स्वयम लोहारुका एंव एमडी अदान है जिसे इस्माईल के षष्टी नगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जायेगी और किसी भी अपराध एवं नियम के उल्लंघन के लिए बिना किसी नरमी के तत्काल कार्रवाई होगी। वहीं अभियुक्तों को घुमाने के बाद आसनसोल अदालत में पेश किया गया।


SCROLL FOR NEXT