दुर्गापुर : दुर्गापुर फरीदपुर फांड़ी की पुलिस को एक चोरी मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। अभियुक्तों को झारखंड के बोकारो से गिरफ्तार किया गया है। दुर्गापुर अनुमंडल अदालत में अभियुक्त को पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस की अर्जी पर अभियुक्तों को 5 दिनों के लिए रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। अभियुक्तों में बोकारो निवासी संजय ओझा और शिवनाथ ओझा शामिल हैं। अभियुक्तों के खिलाफ यू/एस 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि 2 दिन पहले बेनाचिति के 54 फुट स्थित एक बंद मकान में चोरी हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु झारखंड के बोकारो तक पहुंच गई। अभियुक्तों ने घर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर 24 हजार नगदी समेत लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने सोने के चेन, बाला, कान की रिंग समेत अन्य ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे। अभियुक्तों से पूछताछ के बाद चोरी के सामान बरामद किए गए हैं। इस दौरान गैंग के अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।