आसनसोल

11वां बर्नपुर रोड रेस का किया गया आयोजन

धावकों ने 10 और 5 किमी की लगाई दौड़

बर्नपुर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस एजुकेशनल, कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वेलफेयर ट्रस्ट बर्नपुर की ओर से 11वें नेशनल लेवल पर बर्नपुर रोड रेस का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता पुरुषों और महिलाओं (10 किमी और 5 किमी) और 18 साल से कम उम्र के लड़कों व लड़कियों के लिए (10 किमी और 5 किमी) का था, जिसमें पश्चिम बर्दवान जिला सहित अन्य राज्यों के धावकों ने भाग लिया। मौके पर बर्नपुर रोड रेस के संयोजक अशोक रुद्र ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से लगातार बर्नपुर रोड रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शारीरिक सहनशक्ति, हृदय स्वास्थ्य और मानसिक शक्ति को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। यह तनाव कम करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने, संतुलन सुधारने और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति की सीख देता है। आगे कहा कि रोड रेस को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खास उत्साह देखा गया और इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कुल 13 राज्यों से आए धावकों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली। इस मौके पर बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल, आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, यूथ अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल के प्रिंसिपल सुशील कुमार सिन्हा, हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट कमलेंदू मिश्रा, टीडीबी कॉलेज के प्रिंसिपल संजीव पाण्डे, पीके मिश्रा, पार्षद श्रावणी विश्वास, कहकशां रियाज, आसनसोल स्पोर्ट्स ऑफिशियल के पप्पू कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT