आसनसोल : आसनसोल साउथ मंडल-3 स्थित वार्ड 38 ठाकुर बांध इलाके में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने हनुमान मंदिर आयरन शेड का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि ठाकुर बांध स्थित हनुमान मंदिर में कई दिनों से शेड नहीं था, जिस कारण स्थानीय लोगों को पूजा करने में परेशानी होती थी। वहीं आयरन शेड बन जाने से स्थानीय लोगों में खुशी देखने को मिली और उन्होंने इस कार्य के लिए विधायक अग्निमित्रा पॉल को धन्यवाद दिया। मौके पर विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के तहत वे ठाकुर बांध इलाके में आई थीं। उस समय लोगों ने मंदिर के शेड के बारे में बताया था कि उसके नहीं होने पर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, विशेषकर बारिश के मौसम में। उनकी समस्या सुनी गई और आयरन शेड का कार्य शुरू किया गया, जिसका आज उद्घाटन हुआ। इस मौके पर आसनसोल साउथ मंडल-3 के अध्यक्ष पार्थसारथी दास, अपूर्ब रॉय, आरती कोड़ा, चंदन सिंह, राहुल सिंह, अंजना सिंह, संगीता नोनिया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।