आसनसोल

नाबालिग छात्र से गंभीर आरोप के मामले में शिक्षक हिरासत में

हीरापुर पुलिस ने शिक्षक को लिया हिरासत में

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर में नाबालिग छात्र के साथ गंभीर आरोप का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग अभियुक्त शिक्षक के घर के बाहर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हीरापुर थाना पुलिस ने त्वरित और सराहनीय तत्परता दिखाई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए भीड़ को शांत किया और लोगों को कानून हाथ में न लेने की अपील की। आरोपी शिक्षक को सुरक्षित हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। वहीं हीरापुर थाना के पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही नाबालिग की पहचान गोपनीय रखने की भी सभी से अपील की गई है।

SCROLL FOR NEXT