सभा को संबोधित करते मंत्री मलय घटक 
आसनसोल

शुभेंदु अधिकारी हर जगह गलत बयानी करते हैं : मंत्री मलय घटक

तृणमूल ने पलटी सभा कर शुभेंदु अधिकारी पर बोला हमला

बर्नपुर : आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस की तरफ से रविवार शाम त्रिवेणी मोड़ मैदान में सभा का आयोजन कर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोला। गौरतलब है कि यह सभा सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण कार्य में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी देने और सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण में जिन्होंने अपनी जमीन दी है, उनके हितों को केंद्र कर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आयोजित की गई थी। इस सभा का शुभारंभ आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अनूप माजी ने स्वागत भाषण से किया। सभा में भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखी गई।

मंत्री एवं विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना

श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक ने सभा में लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि कुछ दिन पहले राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी बर्नपुर आकर गलत बयानी कर चले गये हैं। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने सभी टेंडर एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी को लेकर जो ऑनलाइन की बात उठायी थी तो उन्हें पता ही नहीं है कि यहां करीब 10 वर्ष से जेम एप के माध्यम से कार्य होता है, जो ऑनलाइन है। साथ ही उन्होंने बताया कि सेल आईएसपी में करीब 6000 कर्मचारी हैं, जिसमें 5000 ठेका श्रमिक हैं। जनता सब कुछ जानती है, उसे गुमराह नहीं किया जा सकता। वहीं जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को लगता है कि मंच से मंत्री, मेयर एवं विधायक को दोषी ठहरा कर जनता का वोट उन्हें मिल जायेगा, तो यह उनकी गलतफहमी है। जनता सब कुछ जानती है और आज की जनता मूर्ख नहीं है।

सभा में रही लोगों की उपस्थिति

सभा में आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, राजेश तिवारी, अनिमेष दास, पार्षद अशोक रूद्र, गुरमित सिंह, राकेश शर्मा, अक्षय घोष, दिलीप ओरांग, कंचन मुखर्जी, सोना गुप्ता, कहकशां रियाज, श्रावणी विश्वास, तृणमूल के वरिष्ठ नेता लखन ठाकुर, अभिक गोस्वामी, अभिनव मुखर्जी, गौरी शंकर सिंह सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT