बर्नपुर : अंग सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से बोरोडांगा आदिवासी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई की सामग्री विद्यार्थियों में बांटी गयी। गौरतलब है कि अंग सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जरुरतमंदों को लगातार सेवा दी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को बोरोडांगा आदिवासी प्राइमरी स्कूल में करीब 70 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, इरेजर, शॉर्पनर बांटे गये। मौके पर अंग सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के महासचिव रमेश कुमार ने कहा कि 2022 से वे जरुरतमंदों को सहायता दे रहे हैं। इस मौके पर अंग सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष परितोष चौधरी, कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार, उपाध्यक्ष आशुतोष राज, कार्यकारी सदस्य भागवत कुमार, अनिल कुमार, आशीष कुमार, टुनटुन बर्नवाल, राजीव यादव, विकास कुमार, राजीव रंजन, विजय राघव सहित अन्य मौजूद थे।