आसनसोल

स्कूली विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों, विरासत स्थलों एवं तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य रेल कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन के बीच स्वच्छता, साफ-सफाई एवं कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

दिन की प्रमुख गतिविधियों में मधुपुर स्टेशन पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक शामिल रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने, कूड़ेदान का उपयोग करने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने के महत्व का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन के बीच स्वच्छता का संदेश प्रभावी एवं रोचक तरीके से प्रसारित किया गया।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आसनसोल मंडल के महत्वपूर्ण विरासत स्थलों पर भी स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। विवेकानंद इंस्टीट्यूट, आसनसोल; छोटा अंबाना स्टेशन तथा लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट, मधुपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्वच्छ परिवेश बनाए रखने और विरासत स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया।

सिमुलतला, अंडाल एवं पांडवेश्वर स्टेशनों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में भाग लिया। इसके साथ ही दुर्गापुर एवं पानागढ़ स्टेशनों पर भी स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल बैद्यनाथ धाम स्टेशन पर विशेष रूप से स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं, ताकि तीर्थयात्रियों एवं आगंतुकों के लिए स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। जसीडीह स्टेशन पर भी जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन के बीच स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया।

SCROLL FOR NEXT