सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। गौरतलब है कि पुलिस ने हीरापुर, आसनसोल नगर निगम मोड़ , हटन रोड मोड़, एचएलजी मोड़ , गोपालपुर ब्रिज के पास जांच अभियान की। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले कई वाहन ड्राइवर को रोका गया और जुर्माना लगाया गया। मौके पर एसीपी ट्रैफिक हेडक्वार्टर विश्वजीत साहा ने कहा कि यह अभियान लोगों को जागरूक करने और सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। हेलमेट और सीट बेल्ट सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन लोग लापरवाही बरतते हैं। साथ ही लोगों से अपील की है कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। आने वाले दिनों में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर - ll राणा अंबिका दत्ता, आसनसोल साउथ टीजी के प्रभारी चिरंजीव गुहा रॉय, आसनसोल साउथ पीपी टीजी के प्रभारी संदीप सोम, हीरापुर टीजी के प्रभारी एआर खान, आसनसोल नॉर्थ टीजी के प्रभारी संजय कुमार भगत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।