राजेश, सन्मार्ग संवाददाता
मिदनापुर : पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मलय घटक शनिवार को पश्चिम मिदनापुर जिले के शालबनी में आयोजित बंगाल वोट प्रोटेक्शन कैंप का परिदर्शन करने पहुंचे। यह कैंप आने वाले वोटर लिस्ट के संशोधन प्रकिया को देखते हुए संगठन को और ज़्यादा अनुशासित और मज़बूत बनाने के लिए लगाया गया था। शालबनी के अलावा राज्य के मंत्री मलय घटक खड़गपुर के झपाटापुर में टीएमसी के कैप गए।
जिले के शालबनी में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ राज्य के अन्यतम मंत्री श्रीकांत महतो भी मौजूद थे, जिन्होंने कैंप की अलग-अलग एक्टिविटीज़ देखीं और दल के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में हिस्सा लिया। कैंप में शालबनी पंचायत समिति के अध्यक्ष नेपाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट काउंसिल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ज्योति प्रसाद महतो, राज्य युवा तृणमूल कांग्रेस के साधारण सचिव संदीप सिंह के अलावा ब्लॉक से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक की कई जानी मानी हस्तियां भी मौजूद थीं। उन्होंने कैंप के अलग-अलग स्टॉल्स, प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया। कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत करके, उन्हें इलाके में वोटिंग की स्थिति, संगठन की मज़बूती और जमीनी स्तर पर तैयारियों के बारे में विस्तृत रुप में जानकारी ली।