आसनसोल

स्टैंडिंग कमेटी ने अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण

सरकार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने के लिए प्रयासरत है।

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अस्पताल पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं टीम ने चिकित्सकों के साथ बातचीत करने के अलावा मरीजों और उनके परिजनों से भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनकी समस्याएं सुना। इस अवसर पर स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक दुर्गा मुर्मू ने अस्पताल के एक नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि इससे पहले अस्पताल की स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति काफी खराब थी। मरीजों को उचित चिकित्सा सेवाएं नहीं मिलने की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने के लिए प्रयासरत है। आने वाले दिनों में सरकारी अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य आम लोगों को सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और बेहतर बनाने की दिशा में आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

SCROLL FOR NEXT