आसनसोल

एसपीएसबी फुटबॉल चैम्पियनशिप का हुआ शुभारंभ

एसपीएसबी ऑल इंडिया इंटर स्टील प्लांट्स फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 11 से 15 नवंबर

बर्नपुर : सेल आईएसपी द्वारा एसपीएसबी ऑल इंडिया इंटर स्टील प्लांट्स फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 11 से 15 नवंबर तक बर्नपुर स्टेडियम में किया गया है। गौरतलब है कि इस चैम्पियनशिप में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया है, जिनमें आईएसपी, एएसपी, डीएसपी, आरएसपी, बीएसएल, बीएसपी, टाटा और जेएसडब्ल्यू है। मौके पर सेल आईएसपी के अधिकारी ने बताया कि आज से फुटबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया गया है, जो 15 नवंबर तक चलेगा। फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 15 नवंबर को बर्नपुर स्टेडियम में किया जाएगा। इस अवसर पर सुरजीत मिश्रा डीआईसी (बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट्स) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं एसपीएसबी ऑल इंडिया इंटर स्टील प्लांट्स फुटबॉल चैम्पियनशिप का उद्धाटन ईडी वर्क्स विपिन कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर सीजीएम एचआर (आईसी) यूपी सिंह, सीनियर मैनेजर संजय सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT