जानकारी देते डीसीपी ट्रैफिक अविनाश जधावड़ 
आसनसोल

दुर्गा पूजा को लेकर ट्रांसपोर्टरों के साथ पुलिस की विशेष बैठक

NH और शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध /CP का आदेश 13 से 24 अक्टूबर तक लागू

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर मंगलवार शाम सीपी ऑफिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में ट्रैफिक पुलिस ने सभी ट्रांसपोर्टरों के साथ एक अहम बैठक की। गौरतलब है कि बैठक में डीसीपी ट्रैफिक अविनाश जधावड़ ने मौजूद सभी ट्रांसपोर्टरों को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान आम जनता को कोई परेशानी न हो और पंडालों में भीड़ को देखते हुए सुचारू रूप से पूजा मनाई जा सके, इसके लिए ट्रांसपोर्टरों को रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर दिया गया है। पूजा के दिनों में शहर में लाखों लोग पंडाल देखने निकलते हैं। ऐसे में जाम और दुर्घटना से बचने के लिए भारी वाहनों पर रोक लगाना जरूरी है। ट्रांसपोर्टरों को साफ निर्देश दिया गया है कि वे तय समय पर अपनी गाड़ियों को हाईवे और शहर में न चलाएं। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसीपी ट्रैफिक हेडक्वार्टर विश्वजीत साहा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हेडक्वार्टर शुभेंदु चटर्जी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राणा अंबिका दत्ता सहित सभी ट्रैफिक गार्ड के ओसी मौजूद थे।

क्या है मुख्य आदेश

नेशनल हाईवे (NH-19) पर कोलकाता जाने वाले ट्रकों पर रोक : दोपहर 12:15 बजे से रात 2:30 बजे तक कोलकाता बाउंड सभी मालवाहक गाड़ियों को रोक दिया जाएगा। इसके लिए 10 होल्डिंग पॉइंट बनाए गए हैं - डुबडीह(कुल्टी), रिलायंस मोड़ (आसनसोल नॉर्थ), सतग्राम (जामुड़िया), मंगलपुर (रानीगंज), अंडाल सर्विस रोड, ABL मोड़, टाटा गेट (कांक्सा), बसुधा, पानागढ़ इंडस्ट्रियल पार्क और मानकर। वहीं शहर के अंदर सभी गाड़ियों पर No Entry (शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक) आश्रम मोड़ से पंपू तालाब, इस्माइल मोड़ से हट्टन रोड, भगत सिंह मोड़ से गैलेक्सी मॉल, कोर्ट मोड़ से विद्यासागर स्टैचू, बर्नपुर बस स्टैंड से पुरानाहाट, बारी मैदान से प्रांतिक क्लब, नियामतपुर से बांगाबासी होटल, शिशुबगान से सीआर रोड, तरबंगलों से दालपट्टी, बोरो बाजार से तिलक रोड, कल्याणपुर हाउसिंग मोड़, भिरिंगी मोड़ से प्रांतिक मोड़, रिकॉल पार्क से जंक्शन मोड़, चंडीदास से न्यूटाउन, NIT से ट्रंक रोड, सेप्को, भारती, B1 से फुलझोर और पानागढ़ 4 पॉइंट से रेल-गेट तक। वन-वे रूट: चित्रा सिनेमा मोड़ से भगत सिंह मोड़, BNR मोड़ से गैलेक्सी मोड़ वाया घड़ी मोड़, न्यूटाउन मोड़ से चित्रा मोड़, गैलेक्सी मोड़ से पंजाबी पाड़ा, जामुड़िया थाना मोड़ से सिनेमा मोड़ समेत 20 रास्ते वन-वे रहेंगे। बसों पर रोक: आसनसोल से रानीगंज, पांडवेश्वर, बांकुड़ा और अंडाल से रानीगंज आने वाली बसें रानीगंज बस स्टैंड नहीं जाएंगी। वे अशोका पेट्रोल पंप और बल्लवपुर तक ही जाएंगी। गोविंद कॉलेज मोड़ से स्टील पार्क, भिरिंगी से प्रांतिक बस स्टैंड, चंडीदास रोटरी से मारकोनी और रिकॉल पार्क से सिटी रेजिडेंसी तक बसों की एंट्री बंद। मालवाहक गाड़ियों पर रोक : आसनसोल शहर में चौरंगी मोड़, जूबली मोड़, कल्ला मोड़, धदका मोड़, रिलायंस मोड़ से शहर में एंट्री बंद (16:00 से 02:00)। कुल्टी में IISCO रोड, नियामतपुर से डीशरगढ़ घाट (15:00 से 00:00)। दुर्गापुर में गवर्नमेंट कॉलेज मोड़, बांकुड़ा मोड़ से मुचीपाड़ा, DMC मोड़ से बैंक कॉलोनी में भी रोक। अखाड़ा के लिए विशेष आदेश: 20 अक्टूबर रात 10 बजे से 21 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक और 21 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक BNR मोड़ से हट्टन रोड जाने वाली गाड़ियों को पम्पुतलाव मोड़ से आश्रम मोड़ वाया जोगीबाबा स्थान, DS मोड़, रेलवे स्टेशन रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने सभी से नियम पालन करने और पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।

SCROLL FOR NEXT