आसनसोल

महिला रेल कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में महिला रेल कर्मचारियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यस्थल पर तनाव, मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोवैज्ञानिक चुनौतियों से निपटने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की महिला रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर उत्पन्न होने वाली मनोवैज्ञानिक चुनौतियों तथा अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। महिला रेल कर्मचारियों को अपने मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। परामर्श सत्र में विशेष रूप से महिला रेल कर्मचारियों के समक्ष आने वाली कार्यस्थल संबंधी मनोवैज्ञानिक चुनौतियों, तनाव प्रबंधन तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को ध्यान सत्र के माध्यम से भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

SCROLL FOR NEXT