निगम कमिश्नर को सम्मानित करते भाजपा नेता प्रशांत चटर्जी 
आसनसोल

दुर्गा पूजा से पहले वार्डों में विशेष सफाई अभियान

नगर निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : दुर्गा पूजा को लेकर आसनसोल नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बता दें कि बोरो 6 के अंतर्गत ऊषाग्राम स्थित हिंदी भवन में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा में बोरो 6 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा मौजूद रहे। कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने सेनेटरी विभाग के एसआई और निर्मल साथी कर्मियों को निर्देश दिए कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले बोरो 6 के सभी वार्डों की पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान शहर में लाखों लोगों की आवाजाही होती है, इसलिए साफ-सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालियों की सफाई, कचरा उठाव और सड़कों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। साथ ही पूजा पंडालों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया। सभा में नगर निगम के असिस्टेंड इंजीनियर सरोज कुमार झा, भाजपा नेता प्रशांत चटर्जी, सेनेटरी विभाग के अधिकारी और निर्मल साथी के कर्मचारी उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT