सफाई करते निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा  
आसनसोल

गांधी जयंती पर आसनसोल नगर निगम की विशेष स्वच्छता अभियान

कोर्ट परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आसनसोल नगर निगम की ओर से कोर्ट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने कोर्ट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की पूर्ण प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। मौके पर कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने कहा कि गांधी जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारने का दिन है। गांधी जी ने स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी माना था। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। यहां रोजाना सैकड़ों वकील, कर्मचारी और आम लोग आते हैं। शहर को स्वच्छ रखने में सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। नगर निगम की इस पहल के जरिए लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने, कूड़ेदान का उपयोग करने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।

SCROLL FOR NEXT