आसनसोल

एनूमरेशन फॉर्म भरने और संग्रह के लिए लगाया गया विशेष शिविर

जल्द से जल्द फॉर्म जमा करने का आग्रह

आसनसोल : एनूमरेशन फॉर्म भरने, संग्रह करने और डिजिटलीकरण में सुविधा के लिए विभिन्न जगहों पर शिविर लगाया गया। गौरतलब है कि आसनसोल के बाल बोधन फ्री प्राइमरी स्कूल, तुलसी रानी एफपी प्राइमरी स्कूल और एचक्यूआर विद्यालय में विशेष शिविर लगाये गये थे। मौके पर एसडीएम विश्वजीत भट्टाचार्य ने बताया कि एसआईआर को लेकर एनूमरेशन फॉर्म भरने और संग्रह करने के लिए विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर लगाये गये थे। वहां मौजूद लोगों को बताया गया कि जल्द से जल्द फॉर्म भर कर जमा करें और लोगों को फॉर्म भरने का डिजिटल के माध्यम से बताया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को डिजिटल फॉर्म कैसे भरना है, इसे लेकर भी विस्तार से बताया गया। साथ ही बताया कि आसनसोल उत्तर विधानसभा के पोलिंग स्टेशन नंबर 47 का सभी एनूमरेशन फॉर्म का कलेक्शन किया गया। उन्होंने बीएलओ करुणा माजी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर एईआरओ सुपरवाइजर अनुज चक्रवर्ती, बीएलओ एवं बीएलए उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT