आसनसोल

नशे के लिए पैसे न देने पर बेटा ने की अपनी मां की हत्या करने की कोशिश

पूरी घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है

पूर्व मिदनापुर: एक बेटे पर नशे के लिए पैसे न देने पर अपनी माँ की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। यह घटना पूर्व मिदनापुर जिले के पटाशपुर थाना क्षेत्र के हाट गोपालपुर इलाके में हुई। माँ की हत्या की कोशिश के आरोप में उस युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम कौशिक दलपति (25) है। 
      स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार, कौशिक लंबे समय से नशे का आदी था। वह अक्सर शराब और गांजा पीता, अपनी माँ से नशे के लिए पैसे मांगता। इस वजह से घर में अक्सर अशांति रहती थी। बुधवार की रात को भी ऐसी ही एक घटना हुई। पड़ोसियों का कहना है कि कौशिक ने अपनी माँ से नशे के लिए बड़ी रकम मांगी थी लेकिन कौशिक की माँ ने पैसे देने से इनकार कर दिया। उसे पता था कि वह इन पैसों से फिर से कोई नशे का सामान अथवा ड्रग्स खरीदेगा। बताया जाता है कि पैसे न मिलने पर माँ-बेटे के बीच तीखी बहस हुई और कथित तौर पर, कौशिक गुस्से में आ गया और अपनी माँ पर एक डंडे से वार करने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि उस समय, कौशिक की माँ घर में खून से लथपथ पड़ी थी। स्थानीय निवासियों ने महिला को लहूलुहान हालत में घर के अंदर से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उसका वहाँ इलाज चल रहा है। इस बीच, घटना के बाद कौशिक ने इलाके से भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना के आरोपी युवक के घर से एक डंडा बरामद किया गया है साथ ही साथ अभियुक्त बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।

SCROLL FOR NEXT