आसनसोल

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन व सत्संग आयोजन को लेकर बैठक

विधायक ने की समीक्षा

Gopal Kumar Singh

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पवित्र श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा, दर्शन, पूजा और सत्संग का धार्मिक अनुष्ठान 28 नवंबर को आसनसोल के चंद्रचूड़ मंदिर परिसर में होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर सोमवार चंद्रचूड़ मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी, पुलिस और आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों के साथ आसनसोल उत्तर के विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी की अध्यक्षता में एक महत्पूर्ण बैठक की गई। बैठक में यह तय किया गया कि यह शुभ कार्यक्रम आसानी से, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से हो सके।

भक्तों को बिना रुकावट दर्शन, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ को सही से नियंत्रण करना, इमरजेंसी स्थितियों से निपटना और इमरजेंसी हेल्थ सर्विस समेत बाकी सभी जरूरी मुद्दों पर विस्तार से में चर्चा और ज़रूरी कदम उठाने पर खास जोर दिया गया है। विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि एकमात्र लक्ष्य है कि हर भक्त पूरी सुरक्षा और आराम के साथ इस पवित्र आध्यात्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सके।

मैं प्रार्थना करता हूं कि महादेव की असीम कृपा से सभी के लिए आयोजित यह शुभ कार्यक्रम सफल हो। मौके पर डीसी ध्रुव दास, एसीपी अब्दुल गफ्फार, आयोजक कमेटी के प्रेम गोयल सहित व्यापक संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT