आसनसोल

श्याम मंदिर ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल को किया सम्मानित

आसनसोल एवं रानीगंज श्याम मंदिर द्वारा सम्मानित

आसनसोल : आसनसोल एवं रानीगंज श्याम मंदिर द्वारा मंत्री अग्निमित्रा पॉल को विशेष सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि मंत्री अग्निमित्रा पॉल को फूलों का गुलदस्ता एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आसनसोल श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सचिव दीपक तोदी ने कहा कि अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल एवं रानीगंज श्याम मंदिर द्वारा सम्मानित किया गया है। अग्निमित्रा पॉल के मंत्री बनने से आससनोल शहर का विकास तो होगा, साथ ही उद्योग का भी नया स्कोप आयेगा और उद्योग जगत में आसनसोल का नाम जाना जायेगा। वहीं आगे कहा कि आज पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सरकार के तहत कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल कर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वह आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं और उन्हें महिला सशक्तीकरण और पार्टी की मजबूती के लिए भी जाना जाता है और देखा जा रहा है कि वे महिलाओं के लिए काफी अच्छा काम रही हैं। इस मौके पर रानीगंज श्याम मंदिर के पवन केजरीवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT